फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीयल एस्टेट कारोबारी की मां का तीन दिन पहले हुआ था त्रियोदशी संस्कार

विज्ञापन
सराफा कारोबारी के घर से सैंपल लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आखिर शहर के नामचीन रीयल एस्टेट/सराफा कारोबारी कोरोना वायरस से संक्रमित कैसे हुए? सभी के मन में यही सवाल है। इसका जवाब ढूंढना आसान नहीं है। यात्रा इतिहास व संपर्क तलाशें तो एक के बाद एक कई सवाल उठ रहे हैं। परिवार के करीबी लोग भी अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। इतना तय है कि क्वारंटीन कराएं तो सूची बहुत लंबी होगी।
विज्ञापन

28 अप्रैल को कारोबारी की 86 वर्षीय मां की मृत्यु हुई थी। 10 मई को त्रयोदशी संस्कार था। परिवार के करीबी लोगों की मानें तो कारोबारी इन 13 दिनों में सिर्फ मुंडन कराने के लिए घर से बाहर गए हैं। इस दौरान उनके घर पर कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए एहतियात के तौर पर कई उपाय भी हुए थे। हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही लोग घर में प्रवेश करते थे। आते-जाते समय सबको सैनिटाइज किया जाता था। घर में बैठने का इंतजाम भी शारीरिक दूरी को ध्यान में रखकर किया गया था। इतनी सावधानी के बाद आखिर कारोबारी कैसे संक्रमण की चपेट में आ गए।
एक सवाल उठता है कि कहीं कारोबारी की बुजुर्ग मां किसी तरह संक्रमण की चपेट में तो नहीं आ गई थीं। इसके अतिरिक्त गमी में शामिल होने के लिए दूसरे शहर से परिवार एवं रिश्तेदार भी आए थे। कारोबारी खुद चार भाई हैं। एक भाई लखनऊ में सरकारी अधिकारी हैं। उनका बेटा नोएडा में रहता है। कारोबारी के दो भाई यहीं पर सराफा कारोबार करते हैं। हो सकता है गमी के दौरान बाहर से आने वाले लोगों के संपर्क में आ गए हों। 28 अप्रैल को कारोबारी की मां के निधन के दिन शोक संवेदना व्यक्त करने बहुत सारे लोग भी पहुंच गए थे। उस दिन लोगों द्वारा शारीरिक दूरी का ख्याल नहीं रखा गया था।
विज्ञापन

मृत्यु से लेकर 13वीं के बीच शहर के कई व्यवसायी, नेता एवं विभिन्न क्षेत्रों के लोग शोक संवेदना प्रकट करने उनके घर पर गए थे। भाजपा में सक्रिय जिले के एक दिग्गज राजनीतिक व्यक्ति व पूर्व मंत्री सहित कई लोगों के नाम आ रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई कुछ बोलने से परहेज कर रहा है। कारोबारी परिवार के करीबी संजय माहेश्वरी का कहना है कि कारोबारी के घर में कोरोना वायरस को लेकर बेहद सावधानी बरती जा रही थी। आने-जाने वाले लोगों तक को सैनिटाइज किया जाता था। मौजूदा समय में यह कह पाना मुश्किल है कि वह कोरोना वायरस की चपेट में कैसे आ गए। 13वीं तक वह सिर्फ मुंडन कराने के लिए बाहर निकले थे।
कारोबारी व जयगंज की महिला के घर से लिए गए 21 नमूने
रीयल एस्टेट/सराफा कारोबारी व जयगंज की मृत महिला के परिवार और संपर्क के 21 लोगों का नमूना स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिया गया है। कारोबारी के घर से परिजनों सहित 13 लोगों का नमूना लिया गया है, जबकि महिला के घर से 8 लोगों का नमूना लिया गया है। कुछ परिजन एवं संपर्क के लोगों का और नमूना लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें