फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएएस को सही से जाने देश का मुसलमान: आमिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर रशीद ने आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की है। कहा, उनके बयान से मुस्लिम समाज में आशा जगी है।
विज्ञापन

आमिर ने कहा कि जिस तरह संघ प्रमुख ने कहा कि कुछ गैर जिम्मेदाराना जमातियों की वजह से पूरे समुदाय पर अंगुली उठाना ठीक नहीं है, उससे मुस्लिम समाज खुश है। उन्होंने कहा कि संघ सभी भारतीयों को जन्मभूमि के आधार पर एक मानता है और बिना धार्मिक भेदभाव के निरंतर समाज में समाज सेवा के कार्य कर भारत को विश्व पटल पर चमकते देखना चाहता है। यही विचार देश के राष्ट्रवादी मुसलमानों का भी है। इसीलिए देश के राष्ट्रवादी मुसलमान संघ प्रमुख की बात से 100 फीसदी सहमत हैं।
कोरोना वायरस खिलाफ लड़ाई में सबको मिल-जुल कर साथ और सहयोग देना पड़ेगा। आमिर ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश का मुसलमान संघ को सही से जाने और पहचाने, क्योंकि अब इस संकट की घड़ी में भाजपा और संघ बिना जाति धर्म के देखकर लोगों की दिन-रात मदद कर रहे हैं। सिर्फ ब्रज प्रांत में ही 40 हजार मुसलमान परिवारों को संघ परिवार अभी तक खाद्य सामग्री उपलब्ध करा चुका है, जिसमें 12 हजार से अलीगढ़ में ही है। रमजान में भी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से 500 परिवारों को रमजान किट दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें