फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुजपुरा प्रकरणं आरोपियों पर लगेगी रासुका, नौ को भेजा जेल

विज्ञापन
भुजपुरा में पथराव के बाद क्षेत्र को सील कर तैनात आरआरएफ के जवान व पुलिस कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोतवाली के भुजपुरा इलाके में बुधवार को बाजार बंद कराने के दौरान पुलिस और संप्रदाय विशेष के लोगों के साथ हुई मारपीट, पथराव के मामले में आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी है। जिलाधिकारी और एसएसपी ने शासन को अवगत कराते हुए संयुक्त रूप से यह फैसला लिया है। इधर, पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक और हमलावर शेरखान पुत्र इब्राहिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कुल नौ लोगों को पुलिस इस मामले में जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी के मुताबिक शासन का निर्देश है कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों पर लॉक डाउन के दौरान अगर कोई भी अराजक तत्व हमला करता है तो उसके खिलार रासुका की कार्रवाई की जाए। इस संबंध में शासन को अवगत कराते हुए तैयारी कर ली है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को एक और हमलावर शेरखान पुत्र इब्राहिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कुल नौ लोगों को पुलिस इस मामले में जेल भेज चुकी है। वहीं, इलाके में बाजार नहीं लगने दिया गया। फोर्स को हालात देखते हुए फिलहाल तैनात करके रखा गया है। जैसे-जैसे हालात सामान्य होंगे फोर्स को हटाया जाएगा। लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वह अपने घरों में ही रहें। आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी को होम डिलीवरी के लिए अधिकृत किए दुकानदारों से ही संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें