फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में घटिया खाना मिलने पर भड़के डॉक्टर

विज्ञापन
सोमवार रात चिकित्सकों को दिया गया खाना। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में तैनात चिकित्सकों ने घटिया खाना देने का आरोप लगाया है। सोमवार की रात खराब गुणवत्ता का खाना मिलने पर चिकित्सक भड़क गए। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो इस संबंध में मंगलवार को बैठक भी हुई, जिसमें मेन्यू के मुताबिक खाना दिए जाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के भर्ती होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में 24 घंटे शिफ्ट के मुताबिक डॉक्टर की ड्यूटी रहती है। ड्यूटी पर रहने वाले डॉक्टर को भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि सोमवार की रात जो खाना उपलब्ध कराया गया, वह बहुत ही घटिया था। आरोप है कि उनको खाने में सूखी रोटी, उबला चावल, दाल पानी वाली दी गई। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था भी बहुत खराब है। यहां पर बोतल लेकर पानी भरने के लिए जाना पड़ता है। डॉक्टरों के मुताबिक, अगर अव्यवस्थाओं की बात उठाई जाए या शिकायत की जाए तो उल्टा मेडिकल कॉलेज को बदनाम करने का आरोप लगाया जाता है।
इस संबंध में आरडीए (रेजिडेंशियल डॉक्टर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक ने इस स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को डॉक्टरों को बेहद खराब गुणवत्ता का भोजन दिया गया। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल व अन्य अधिकारियों के साथ आरडीए की बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें पूरी बात रखी गई। इसके बाद डॉक्टरों को दिए जाने वाले खाने का मेन्यू तैयार हुआ है। उसी के मुताबिक अब डॉक्टरों को खाना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें