फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: ड्यूटी के बाद 14 दिन घर नहीं जाएंगे डॉक्टर- नर्स

Wed, 01 Apr 2020 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदुआगंज
विज्ञापन
डाक्टर - फोटो : social media
विज्ञापन

हरदुआगंज एवं इगलास में लेवल 1 में तब्दील किया जाएगा। यहां पर इलाज करने वाले चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ ड्यूटी के बाद 14 दिन तक घर नहीं जाएंगे। उनके रहने का इंतजाम दूसरे स्थानों पर किया जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। सीएचसी हरदुआगंज में 25 एवं सीएचसी इगलास में 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। यहां पर ड्यूटी करने वाले डॉक्टर एवं पैरा मेडिकल स्टाफ 14 दिन कही नहीं जाएंगे।

नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि हरदुआगंज में ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए पारस ज्योति एवं इगलास में ड्यूटी करने वालों के लिए सीएचसी बेसवा में रहने का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 42, जिला अस्पताल में 18, जेएनएमसी में 50 आइसोलेशन बेड है या करने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस चिकित्सालय में 16, राजकीय होम्योपैथी कॉलेज में 12, ईएसआई चिकित्सालय में 30, रॉयल प्रिंस मैरिज हॉल में 12 और गांधी आई हॉस्पिटल में 60 बेड का क्वारंटीन बनाया गया है।

कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को राजकीय होम्योपैथी कॉलेज के क्वारांटीन रखा जाएगा और वहीं से सेंपल लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग आइसोलेशन वार्ड एवं क्वारंटीन बेडों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें