फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहली सहार रेजीडेंसी के फ्लैट से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के महुआ खेड़ा क्षेत्र के कुलदीप विहार स्थित देहली सहार रेजीडेंसी के बंद फ्लैट से बृहस्पतिवार रात लाखों रुपये की चोरी हो गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार अपार्टमेंट में ही रहने वाले आलोक पांडेय एक मोबाइल टावर कंपनी में मैनेजर हैं । बृहस्पतिवार को वे परिवार संग अपनी बहन के पास राखी बंधवाने नोएडा चले गए। इसी बीच रात में किसी समय चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर प्रवेश किया और अंदर अलमीरा आदि से 35 हजार रुपये नकद, जेवरात, मोबाइल आदि पार कर दिए। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने फ्लैट का ताला टूटा देखा तो आलोक को खबर दी। शाम को वह खुद लौट आए और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने सीसीटीवी देखे, जिसमें घटना कैद पाई गई है। दो युवक चोरी कर सामान लेकर निकलते कैद हुए हैं। साथ में उनकी बाइक भी कैद हुई है, जिसके नंबर के आधार पर पुलिस तलाश में जुटी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें