ऊपरकोट जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान कोतवाली में खड़े डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी।
- फोटो : CITY OFFICE
जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी गई। ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद के पास फोर्स तैनात रहा। डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी सहित अधिकारियों ने ऊपरकोट सहित अन्य इलाकों का जायजा लिया।
इस बार भी जुमे की नमाज को लेकर जिला प्रशासन सतर्क रहा। नमाज होने से पहले और नमाज खत्म होने के कुछ देर तक फोर्स तैनात रहा।
जामा मस्जिद में नमाज खत्म होने के बाद नमाजियों ने मस्जिद के बाहर अपनी जरूरत की चीजें खरीदीं और अपने घर चले गए। सड़क से ढकेलों को पुलिसकर्मियों ने किनारे लगवाया। ऊपरकोट बाजार भी गुलजार रहा। उधर, डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने एसएसपी कलानिधि नैथानी के साथ देहली गेट, गूलर रोड, नादा पुल, चरखवालान, सराय मियां, तुर्कमान गेट, भुजपुरा, जयगंज, सराफा बाजार, ऊपरकोट का भ्रमण किया। वहीं, जमालपुर में भी अधिकारियों ने जायजा लिया। आमजन में सुरक्षा व प्रशासन के प्रति विश्वास की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से शहर क्षेत्र के मिश्रित आबादी व भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर व्यापारियों दुकानदारों से संवाद भी किया।