लूट सिविल लाइंस पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को चेकिंग के दौरान दबोचा है। वे दिल्ली से चोरी की गई स्कूटी से शहर में लूट करते घूम रहे थे। उन्होंने 20 जून को लोक निर्माण कार्यालय के पास से युवती से पर्स लूट व सासनी गेट में 18 जून को युवती से मोबाइल लूट था। इनके अलावा आधा दर्जन घटना स्वीकारी हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इंस्पेक्टर सिविल लाइंस की टीम ने जेल पुलिस से चेकिंग के दौरान भागते समय शाहजमाल के आबिद व नगला मसानी के फरमान को दबोचा। स्कूटी के विषय में उन्होंने स्वीकारा है कि यह स्कूटी 8 जून को दिल्ली के यमुना विहार से चुराई थी। दोनों को जेल भेज दिया गया है। इधर, क्वार्सी पुलिस ने बुधवार रात गुरुद्वारा रोड से लूटकर भागते समय पकड़े गए तीनों लुटेरे जेल भेज दिए। पूछताछ में उनके नाम एडीए देहली गेट के इमरान, आबिद व सलमान उजागर हुए। बता दें कि वे युवक से मोबाइल लूटकर भाग रहे थे। तभी पब्लिक ने दबोच लिए।
बैग लूटकर भागता दबोचा
अलीगढ़। बन्नादेवी क्षेत्र के मालगोदाम के पास से बुधवार रात एक राहगीर का बैग लूटकर भागता युवक दबोच लिया गया। पब्लिक ने उसे धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी जमालपुर के नौसे ने घटना स्वीकारी। उसे बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया है।
चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार
गांधी पार्क थाना पुलिस ने टिर्रियों से यात्रियों का सामान चोरी करने वाले पांच लोग गिरफ्तार किए हैं। ये सफलता इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की मदद से मिली है। आरोपी एक टिर्री लेकर घूमते थे। कुछ इनमें यात्री बनकर बैठते थे जोकि अन्य यात्रियों का माल चोरी कर ले जाते। इंस्पेक्टर गांधी पार्क के अनुसार इस तरह की शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थीं। इसी पर काम करते हुए सीसीटीवी खंगाले गए तो इनके चेहरे उजागर हो गए। इन्हें सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम मामूद नगर का मकसूद व रमजानी, हाथरस के लिहा बाजिदपुर का पप्पू शर्मा, ऊपरकोट का जावेद व मखदूम नगर का शाहिद बताया। इनसे एक टिर्री व नकदी मिली है। इन्होंने स्वीकारा है कि ये अकेली महिला या युवक को लक्ष्य बनाकर टिर्री में बैठाते थे। फिर उसका माल पार करते थे। इनमें से मकसूद पहले से दस मुकदमों में आरोपी है।