फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ : योग दिवस पर मंत्री के कार्यक्रम में थी विरोध की सूचना

विज्ञापन
अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर युवाओं से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के विरोध के बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि योग दिवस के मुख्य आयोजन में प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र चौधरी के आगमन पर विरोध की तैयारी है। हालांकि मंत्री का कार्यक्रम निरस्त हो चुका था। मगर पुलिस तड़के से ही बेहद सतर्क रही। आयोजन स्थल से लेकर क्वार्सी चौराहे और सर्किट हाउस तक पुख्ता इंतजाम रखे गए। इस दौरान आलम ये था कि किसी को काली शर्ट या टीशर्ट पहनकर नहीं आने दिया जा रहा था। संदिग्धों से टोकाटाकी की जा रही थी।
विज्ञापन

योग दिवस का मुख्य आयोजन रामघाट रोड अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में था। सोमवार शाम तक प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र चौधरी का बतौर मुख्य अतिथि आना था। हालांकि सोमवार देर शाम उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। रात को पुलिस को खबर मिली कि इस आयोजन में अग्निपथ योजना के विरोध करने वाले युवक बखेड़ा कर सकते हैं। इस इनपुट पर पुलिस सतर्क हो गई। आयोजन स्थल से लेेकर क्वार्सी और सर्किट हाउस तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। इस दौरान किसी को भी काले कपड़े पहनकर अंदर नहीं जाने दिया गया। सब कुछ सामान्य निपटने पर ही पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान कुछ लोगों के सर्किट हाउस में योग करने की जिद की खबर मिली, जिन्हें पुलिस ने पहुंचकर समझाया और वहां से आयोजन स्थल पर लाया गया। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय बताते हैं कि आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे गए थे। किसी तरह का विवाद न पैदा हो, इसलिए काले कपड़े पहने युवकों को अंदर नहीं जाने दिया गया।
बवालियों की अन्य राज्यों में भी तलाश
अलीगढ़। टप्पल में हुए बवाल व अन्य जगहों पर हुए प्रदर्शन के मामले में अब तक पुलिस 124 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से 68 को जेल भेजा गया है, जबकि बाकी पर शांति भंग में कार्रवाई की गई है। वहीं अभी टप्पल बवाल में तमाम आरोपी फरार हैं। इनकी तलाश में पुलिस की टीमें दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान तक तलाश रही है। गिरफ्तारी अभियान में जुटी दस टीमें अन्य राज्यों में भी दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द इन्हें दबोचा जाएगा। वहीं काफी संख्या में लोग पुलिस हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ चल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें