फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री शहर में और 11 घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के शुक्रवार को अलीगढ़ दौरे के दौरान 11 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली ठप होने की वजह 11 हजार की एचटी लाइन में फॉल्ट होना बताया गया है। यह स्थिति क्वार्सी क्षेत्र के साथ-साथ देहात में भी रही है।
विज्ञापन

विद्युत लाइन में फॉल्ट होने के कारण क्वार्सी और शंकर विहार कालोनी में सुबह चार बजे के लगभग बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न होने के कारण गर्मी के साथ-साथ पानी का संकट भी हो गया। ऐसे में लोग पानी के लिए इधर उधर भटकते रहे। किसी तरह 12 बजे लाइट आई। लेकिन 12 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक बिजली हर दस मिनट में ट्रिप होती रही। ऐसे में लोगों को कोई राहत नहीं मिली। दोपहर तीन बजे के बाद हालात सामान्य हुए। जबकि पीडब्ल्यूडी कालोनी, मलखान नगर, सीएमओ कंपाउंड, रावण टीला, निधिवन कालोनी, कावेरी वाटिका में भी बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने से लोग परेशान रहे। अधीक्षण अभियंता एस के जैन ने बताया कि 11 हजार की एचटी लाइन में फॉल्ट हो गया था। इसीलिए यह समस्या हुई। जिसे दुरुस्त करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें