फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री के सामने जनप्रतिधियों का छलका दर्द

विज्ञापन
गरीब कल्याण जनसभा कार्यक्रम को संबोधित करते ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा ने शहर की संकरी सड़कों और उनमें गड्ढे, अतिक्रमण एवं साफ - सफाई को लेकर नाखुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तमाम शहरों के मुकाबले अलीगढ़ में व्यवस्थाएं बदहाल हैं। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में यहां के हालात देखकर उन्हें कतई खुशी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कें संकरी होने की बजाए व्यवस्थित और गड्ढा मुक्त होनी चाहिए। नाले, नालियों की समय से साफ - सफाई के साथ कूड़े के ढ़ेरों का निस्तारण सुबह ही कर लिया जाए। दोपहर में कतई कूड़ा न उठाया जाए।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे। अफसरों से कहा कि वे जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर संवाद और सांसद की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी की बैठक हर महीने हो। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि महिला थानों में पीड़ित महिलाओं की तत्काल रिपोर्ट होनी चाहिए।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों का बिजली व नगर निगम को लेकर आक्रोश फूट पड़ा। छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह ने मीटर नहीं लगाने, स्कूलों के ऊपर से बिजली तारों को हटाने, नगर निगम के वार्ड 71 में नियमित रूप से साफ-सफाई न होने की बात कही। कोल विधायक अनिल पाराशर ने नए परिसीमन के बाद नगर-निगम में शामिल गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के बारे में कहा। सांसद सतीश गौतम ने 552 करोड़ की लागत से बने पीटीए मार्ग की खराब गुणवत्ता पर जांच की मांग की। मीट फैक्ट्रियों में अवैध कटान रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी सुझाव रखा। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि शहर में सीवेज व्यवस्था नहीं है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच समन्वय बनाकर काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें