फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की गुहार, दबंग दे रहे बेटे को धर्म परिवर्तन करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना चंडौस क्षेत्र के गांव इमलहरा के एक किसान ने गांव के ही दूसरे संप्रदाय से जुडे़ लोगों पर नाबालिग बेटे का धमकाकर धर्म परिवर्तन करने व 27 बीघा जमीन हड़प लेने का आरोप लगाया है। किसान ने इस मामले में एसडीएम गभाना व चंडौस पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, एसडीएम व पुलिस ने मामला संज्ञान में न आने और इस प्रकार की शिकायत न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव इमलहरा निवासी किसान शेरपाल सिंह का आरोप है कि गांव के ही दूसरे संप्रदाय से जुड़े लोग दबंगई करते हैं। वे कई लोगों का डरा-धमकाकर धर्म परिवर्तन करा चुके हैं। आरोप है कि वे उनके नाबालिग बेटे को डराकर उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहे हैं। किसान का आरोप है कि उसकी 27 बीघा जमीन को हड़प लेने की धमकी भी दे रहे हैं। विरोध पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। किसान ने एसडीएम गभाना व चंडौस पुलिस से शिकायत करते हुए परिवार की सुरक्षा एवं दबंगों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। हिंदू सेना के प्रदेश महामंत्री कुलदीप पंडित ने इस प्रकरण को गंभीर बताते हुए कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
पीड़ित किसान की ओर से अभी तक किसी प्रकार की लिखित व मौखिक शिकायत नहीं मिली है। फिर वे अपने स्तर से जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई कराएंगे। - प्रमोद कुमार मलिक, प्रभारी निरीक्षक चंडौस
विज्ञापन

किसान की ओर से अभी तक कोई प्रार्थना पत्र या शिकायत संज्ञान में नहीं आई है। इलाका पुलिस व राजस्व टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। - भावना विमल, एसडीएम गभाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें