फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप जयंती शोभायात्रा में लहराए हथियार, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
महाराणा प्रताप की जयंती पर निकली शोभायात्रा में तलवारें लहराते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महाराणा प्रताप जयंती पर सोमवार को जवां में निकाली गई शोभायात्रा में हथियारों का प्रदर्शन करना आयोजकों को भारी पड़ गया। वहीं, गभाना में अनुमति के विपरीत मार्ग पर जुलूस निकालने का आरोप है। इस पर पुलिस ने जवां थाने में 20 नामजद व 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है, जबकि गभाना थाने में सात नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जवां में दरोगा दुष्यंत कुमार की ओर से मुकदमा लिखाया गया है, जिसमें कहा गया है कि नौ मई को जवां बाईपास पर चेकिंग के दौरान कस्बा जवां की ओर से एक जुलूस आया, जिसमें तेज आवाज में डीजे बज रहा था और बाइकों पर युवक नारेबाजी कर रहे थे, जिसे रोका गया तो उसकी अनुमति नहीं थी। साथ में तलवार व फरसे आदि हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा था, जबकि पूर्व में ऐसा कोई जुलूस नहीं निकला है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर आयोजक जवां के कुलदीप, संजू, रविकांत माहेश्वरी, भोजपुर गढ़िया के सुनील उर्फ भोलू कासिमपुर देहात के विवेक सहित 20 नामजद व 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ तृतीय ने इस मुकदमे की पुष्टि की है।
इसी तरह गभाना में महाराजा प्रताप युवा संगठन की ओर से अनुमति के विपरीत मार्ग पर जुलूस निकाले जाने का मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसमें दरोगा उमेश की ओर से कन्होई के योगेश कुमार महाराणा प्रताप युवा संगठन के अध्यक्ष, रिंकेश निवासी गभाना, बंटी निवासी कन्होई, विवेक ठाकुर निवासी गभाना, अंकित ठाकुर निवासी लोपुठ, सोनू राजपूत निवासी गभाना व सुधीर निवासी ओगर व इनके अन्य करीब 100 अज्ञात आरोपी बनाए हैं। इसमें आरोप है कि इसकी अनुमति सिर्फ गभाना से हाईवे की तरफ थी। इसके बावजूद ये गैर समुदाय की बस्तियों में ले जाने लगे। रोके जाने पर नहीं माने। सीओ गभाना ने इस मुकदमे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें