फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पूर्व विधायक की तीसरे मुकदमे में तलबी के प्रयास तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मुकदमों में गैर जमानती वारंट में जेल भेजे गए पूर्व विधायक वीरेश यादव पर 25 साल पुराना तीसरा मुकदमा निचली अदालत में लंबित है। उस मुकदमे में तलबी के लिए बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को दिन भर उस मुकदमे की पत्रावली देखने का काम चलता रहा। प्रयास किए जा रहे हैं कि इस मुकदमे में भी एक-दो दिन में पूर्व विधायक को तलब कराकर जमानत आदि की प्रक्रिया अपनाई जाए।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के चार बार के पूर्व विधायक वीरेश यादव ने 1997 व 1998 के दादों थाने में दर्ज हमले के दो मुकदमों में बुधवार को एमपी/एमएलए मामलों की कोर्ट एडीजे-4 में आत्मसमर्पण किया है। पूर्व विधायक के अधिवक्ता चंद्रशेखर दीक्षित के अनुसार, 1997 के जिस मुकदमे में 23 फरवरी 2010 में निर्णय आ चुका है। उसकी पत्रावली तलब करने संबंधी अर्जी न्यायालय को बुधवार को दे दी गई थी। रिकार्ड रूम से पत्रावली तलब की जाएगी। वहीं वीरेश यादव पर एक अन्य मुकदमा 1997 का और दादों में दर्ज है, वह निचली अदालत में विचाराधीन है। उस मुकदमे में भी वीरेश आज तक हाजिर नहीं हुए। उसमें तलब कराने के लिए बृहस्पतिवार को पत्रावली देखी गई। प्रयास किया जा रहा है कि उसमें भी तलब कराकर जमानत आदि की प्रक्रिया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें