फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बार में झगड़ा, युवा भाजपाई के लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी गेट थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित बार में सोमवार देर रात नशे में दो गुटों में हुई मारपीट के दौरान एक गुट ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक युवक के गोली लग गई। जख्मी युवक भाजपा युवा मोर्चा का पदाधिकारी बताया गया है, जिसे तत्काल जिला अस्पताल और फिर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस मामले में देर रात थाने में तहरीर दी जा रही थी।
विज्ञापन

सासनी गेट निवासी नितिन ठाकुर के अनुसार, वह अपनी जन्मदिन पार्टी आगरा रोड के एक बार में मना रहा था, जहां उसका दोस्त जयगंज निवासी आकाश भी आया और वेटर को ऑर्डर देने लगा। इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां विवाद हो गया और मारपीट हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में मामला रफा-दफा कर दिया गया। मगर कुछ देर बाद दूसरे पक्ष से भी फायर कर दिया गया और यह फायर महेंद्र नगर निवासी मनिया के जा लगा। मनिया भाजपा युवा मोर्चा का पदाधिकारी बताया गया है, जिसे पहले जिला अस्पताल, बाद में जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह के अनुसार इस घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें