फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भंडारा व रसिया दंगल के साथ संपन्न हुआ पाटोत्सव

विज्ञापन
वार्ष्णेय मंदिर में पाटोत्सव समारोह में सम्मानित वृद्धजन। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
श्री वार्ष्णेय मंदिर में आयोजित 22वां पाटोत्सव समारोह सोमवार को बुजुर्ग सम्मान समारोह, भंडारा और रसिया दंगल के साथ संपन्न हुआ। देर रात तक रसिया सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। श्री वार्ष्णेय मंदिर में सोमवार सुबह समाज के बुजुर्गों का स्वागत सम्मान किया गया। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
विज्ञापन

इसके बाद रात में विराट रसिया दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें अशोक बीके मधुआ राया व अखाड़ा बैरागी लाल लाला वीधा बाबू के मध्य जमकर मुकाबला हुआ। उद्घाटन पूर्व विधायक संजीव राजा, पार्षद अलका गुप्ता, गुलाबचंद सुपारी वाले आदि ने दीप जलाकर किया। देर रात तक रसिया सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती रही। साथ ही देशभक्ति रसिया सुनकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, राधेश्याम गुप्ता, राजाराम मित्र, एलडी वार्ष्णेय, सावित्री वार्ष्णेय, अनिल राज गुप्ता, सुनयना गुप्ता, धर्मेंद्र चंद्रा, ख्यालीराम वार्ष्णेय, विष्णु शेखर गुप्ता, नितिन स्वरूप, प्रेमचंद प्रेमी, दुर्गेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें