फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : वेतन काटने पर शिक्षकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड गंगीरी के तीन शिक्षकों का डीबीटी की वजह से वेतन काटने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने पदाधिकारियों ने रोष जताया है। डीएवी इंटर कॉलेज नौरंगाबाद में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान व जिला महामंत्री सुशील कुमार शर्मा के निर्देशन में जिले के समस्त विकास खंडों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विकास खंडों की स्थिति से जिला कार्यकारिणी को अवगत कराया। विकास खंड जवां के पदाधिकारियों ने जिला कार्यकारिणी को अवगत कराया कि बिना किसी विभागीय आदेश के खंड शिक्षा अधिकारी मनमाने ढंग से पिछले तीन वर्षों का ऑडिट करा रहे हैं, जो कि अनुचित है। पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से जिला कार्यकारिणी को अवगत कराया कि विक्रेता द्वारा कम गुणवत्ता और बिना आवश्यकता वाली सामग्री की खेलकूद व स्वच्छता किट विद्यालयों में जबर्दस्ती डाली जा रही है। प्रधानाध्यापक अपने तरीके से विभाग के निर्देशानुसार व मदानुसार खर्च करें और किसी के दबाव में आकर किट लेने की आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर महासंघ के सलाहकार नीरज कुमार शर्मा, कैलाश रावत, संजय भारद्वाज, मनोज वार्ष्णेय, सुमित सिंह, सुशील कुमार गुप्ता, अनीता रानी सक्सेना, माहे जरा, डॉ. निदा खान, प्रीति शर्मा, संजय गुप्ता, पूनम गुप्ता, संदीप सिंह, यशपाल विष्ट, मयूर वार्ष्णेय, डॉ. विजयपाल, उमेश वर्मा आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें