फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ईवीएम में वोट डालने के सात सेकेंड बाद आई आवाज, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में पोलिंग बूथों पर लगीं ईवीएम में वोट डालने के बाद आवाज न आने से काफी लोग परेशान दिखे। उन्हें लगा कि मशीन में कुछ खराबी है। इस चक्कर में कई लोगों ने उसके बटन को कई बार दबा दिया। इस दौरान लोगों ने पीठासीन अधिकारियों से सवाल किया कि ईवीएम में वोट डालने के बाद आवाज नहीं आई।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम का बटन दबाने के सात सेकेंड बाद आवाज आती है। गांधी पार्क स्थित आदर्श बाल मंदिर में कुछ इसी तरह का हाल था। कई लोगों ने वोट डालने के बाद पूछा कि इसमें आवाज सुनाई नहीं दी। बाद में पीठासीन अधिकारी ने उन्हें जवाब देकर संतुष्ट किया। संतुष्टी के बाद वह अपने घर की ओर रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें