फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मतदेय स्थलों पर न रजाई न गद्दे, ठंड में कैसे काटें रात

विज्ञापन
रघुवीर बाल मंदिर में पोलिंग बूथ पर जमीन पर बैठकर कार्य करते पीठासीन अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

सर, मतदेय स्थल पर बैठने तक का इंतजाम नहीं है। न रजाई दी गई है न ही गद्दों का ही इंतजाम है। इस सर्दी के मौसम में बीमार हो गए तो चुनाव कौन कराएगा। यह शब्द हैं 75 कोल विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल रघुवीर बाल मंदिर में तैनात पीठासीन अधिकारी मनोज आदित्य के। जो प्रशासनिक व्यवस्थाओं की कलई खोलने के लिए काफी हैं। कई अन्य मतदेय स्थलों को चेक कराया गया तो कहीं समूचा परिसर जलभराव की चपेट में है तो कहीं रजाई गद्दे तो पहुंचे हैं, लेकिन पर्याप्त मात्रा में न होने से मतदान कार्मिक खासे परेशान दिख रहे हैं। ईश्वर से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं कि किसी तरह सकुशल रात कट जाए।
विज्ञापन

रामघाट रोड स्थित मतदेय स्थल रघुवीर बाल मंदिर में मतदान अधिकारी प्रथम पद पर तैनात रुकमपाल सिंह ने बताया कि इस मतदेय स्थल पर छह पोलिंग पार्टियां रुकी हुई हैं। रजाई गद्दे तो भेजे ही नहीं गए, फर्श तक का इंतजाम नहीं किया गया है। हम लोग कच्चे फर्श पर बैठकर काम करने पर मजबूर हैं। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल का पत्र भी दिखाया, जिसमें रजाई गद्दे समेत अन्य व्यवस्थाएं करने के लिए सहायक विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है। पीठासीन अधिकारी मनोज आदित्य ने बताया कि एक सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. वीरेंद्र सिंह निरीक्षण के लिए आए थे। हमने उन्हें समस्या बताई तो वे बोले कि मैं कुछ नहीं कर सकता। इधर बरौली विधानसभा के सियाखास प्राथमिक विद्यालय के मतदेय स्थल पर रजाई गद्दे तो आए हैं, लेकिन काफी कम। यहां तैनात एक कार्मिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक पोलिंग पार्टी के लिए दो गद्दे व रजाई आए हैं, जबकि आदमी चार हैं। कैसे सोएंगे, यही चिंता सता रही है। कहीं बीमार हो गए तो मतदान कैसे कराएंगे। गभाना के लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज में बने केंद्र में तो स्थिति और भी भयावह है। यहां पूरे कॉलेज परिसर में जलभराव की स्थिति है। पता नहीं कैसे वोटिंग होगी। रामपुर प्राथमिक विद्यालय गभाना में भी रजाई गद्दों की कमी से कार्मिक खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें