फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कोहरे व सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
रामघाट रोड पर छाया कोहरा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर में निकली धूप ने लोगों को राहत दी। लेकिन दिन ढलते ही फिर कोहरा छा गया।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवा की रफ्तार 10 किमी. प्रति घंटा रही। सुबह कोहरे और सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया। ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जलते नजर आए। दोपहर करीब दो बजे निकली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी। लेकिन शाम होते ही फिर कोहरा छाने लगा। ठंड के चलते लोगों ने अपने प्रतिष्ठान भी जल्दी बंद कर दिए। मौसम विभाग की मानें तो फरवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम के सामान्य होने की आशंका है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर जिले दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें