फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कहानी में डॉ. हसन, कविता में डॉ. बुशरा व पेंटिंग में अंकिता रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के रेडियोथेरेपी के जेएन मेडिकल कॉलेज के रेडियोथेरेपी विभाग व डेंटल कॉलेज के पीरियोडान्टिक्स और सामुदायिक दंत चिकित्सा विभाग की ओर से विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कहानी लेखन प्रतियोगिता में डॉ. जाविथ हसन प्रथम, एम. तल्हा खुर्शीद द्वितीय व डॉ. अंकुश जैन तृतीय स्थान पर रहे। कविता में डॉ. बुशरा सिद्दीकी प्रथम, डॉ. अंकिता सिंह द्वितीय, डॉ. दीवांशु शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग में डॉ. अंकिता पांडेय प्रथम, सिदरा अशरफ द्वितीय व डॉ. पलक तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं।
विभाग के अध्यक्ष प्रो. एम अकरम ने कहा कि कैंसर के इलाज में जन जागरूकता व रेफरल प्रणाली में सुधार की जरूरत है। जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने भारत में कैंसर के इलाज में पाए जाने वाले अंतराल के विभिन्न कारणों की ओर इशारा किया। डॉ. जेडए डेंटल कॉलेज में प्राचार्य प्रो. आरके तिवारी व विभाग के अध्यक्ष प्रो. विवेक कुमार शर्मा, विभाग के शिक्षक प्रो. एनडी गुप्ता, प्रो. अफ्शां, प्रो. नेहा अग्रवाल, डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. सैयद अमान अली ने विचार व्यक्त किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें