सोमवार सुबह शहर में छाया कोहरा।
- फोटो : CITY OFFICE
पिछले चार-पांच दिन ठंड से राहत मिलने के बाद फिर से ठंड के तेवर तल्ख हो गए हैं। मंगलवार को सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुटा दी। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। लेकिन दिन ढलने के बाद ठंड फिर बढ़ गई।
बीते सप्ताह में पांच दिन निकली कढ़ाके की धूप के बाद लोगों को लगा कि ठंड अब कम हो जाएगी। लेकिन पहाड़ों हो रही बर्फबारी का असर जिले में भी हुआ। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा रही। कोहरे के चलते दृश्यता कम रही। सर्द हवाओं के चलने से करीब 11 बजे कोहरा छंट गया। धूप निकलने से मौसम साफ हो गया। इस दौरान लोग सड़क, घर की छतों पर धूप सेकते नजर आए। शाम को फिर से सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुटा दी। मौसम विभाग की मानें तो एक दो दिन में हल्की बारिश भी हो सकती है।