फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कोहरे की चादर से ढक गया शहर, शीतलहर से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
रामघाट रोड पर छाया रहा कोहरा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जनवरी का दूसरा हफ्ता खत्म होने के साथ ही कोहरे और शीतलहर ने शहर में ठंड बढ़ा दी। शुक्रवार सुबह पूरा शहर कोहरे की चादर से ढक गया। दिसंबर में सर्दी शुरू होने के बाद करीब डेढ़ माह बाद ऐसा कोहरा देखने को मिला। कोहरे के साथ सर्दी में गलन ने भी तड़का लगा दिया, जिससे ठंड और अत्यधिक हो गई। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो तीन दिन तक कोहरा जारी रहेगा। वहीं कोहरे और शीतलहर से बनी गलन ने तापमान भी गिरा दिया। सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस तो ली, लेकिन दिन ढलते- ढलते शीतलहर और गलन ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन तक कोहरा जारी रहेगा। ठंड में भी इजाफा होगा। ठंड की वजह से लोग जरूरी कामों से ही अपने घर से बाहर निकले। शहर में आठ बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। लोगों ने दिन छुपते ही अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। बाजार में भी लोगों की भीड़ भी आम दिनों के मुकाबले कम देखने को मिली। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। चाय व कॉफी की दुकानों पर सुबह से शाम तक काफी भीड़ रही। डॉक्टरों की सलाह है कि ऐसी ठंड में लोग थोड़ा एहतियात बरतें। पीने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें