नुमाइश में कोहिनूर मंच पर एक शाम शाम शहीदों के नाम में प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : CITY OFFICE
गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर सोमवार को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में देश भक्ति की खूब बयार चली। देशभक्तों को समर्पित इस आयोजन में इंडियन आइडल- 4 के रनरअप रहे कपिल थापा ने गीतों के जरिए लोगों को देश प्रेम से जोड़ने का काम किया।
उद्घाटन नुमाइश कार्यकारिणी के सदस्य पंकज धीरज, भाजपा नेता अतुल राजा व प्रशासनिक अधिकारी हेमंत कुमार जैन ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद कपिल ने देशभक्ति गीतों के जरिए अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने बताया कि वह दस साल सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। परिवार के कई सदस्य भी सेना में हैं। यहीं से उन्हें देशभक्ति की प्रेरणा मिली। कपिल ने जय हो... गीत से शुरुआत की उसके बाद वंदेमातरम...। तेरी मिट्टी में मिल जावा...। कर चले हम फिदा...। मेरा जूता है जापानी फिर भी दिल है हिंदुस्तानी...। कल हो ना हो...। माही मैनू चड़िया नी कि तेरे बिन दिल नहीं लगता...। जैसे गीतों के जरिए खूब धमाल मचाया। अलीगढ़ के कलाकार राहुल व्यास ने जिंदगी मौत ना बन जाए...। इट्स हैपन ओनली इन इंडिया...। मेरा रंग दे बसंती चोला...। ये देश है वीर जवानों का...। हर करम अपना करेंगे...। जैसे शानदार गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कनिष्का ने हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए...। मुंबई से आए एलन डांस ग्रुप ने भी देशभक्ति के गीतों पर धमाकेदार डांस प्रस्तुत किया। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।