पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, डॉ. अमित सिंह व अन्य।
- फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठा. संतोष कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में काफी लंबे समय से कई फर्जी कंपनियां संचालित हैं। यह गरीब व भोली भाली जनता को अच्छे रिटर्न का लालच देकर पहले तो उनका पैसा लगवाती हैं।
बाद में उनकी गाढ़ी कमाई खा जाती हैं। प्रदेश सरकार का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है। लोगों की मेहनत का पैसा लूटा जा रहा है। इसलिये चार जनवरी को कांग्रेस सभी मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी और गरीबों को न्याय दिलाएगी। इस मौके पर ठा. अमित सिंह, शेर पाल सिंह सविता, सीपी गौतम, मुनतजिर आलम आदि मौजूद रहे।