फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पति की हत्या के बाद से प्रेमी संग फरार युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
कजरार रोड निवासी 33 वर्षीय रिंकू की हत्या में आरोपी मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी फरार है। पुलिस के अनुसार दोनों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रिंकू के गले पर और पसली में चोट के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन

उधर आरोपियों के विरुद्ध सबूत जुटाने के लिए मंगलवार को पूरे दिन टप्पल पुलिस घटनास्थल के करीब मौजूद सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही। टप्पल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी मृतक रिंकू की पत्नी व उसके प्रेमी संजय सिंह फरार हैं। दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को पकड़ा जाएगा। मृतक की मां उर्मिला देवी का कहना है कि वह अपने बेटे के हत्यारों को हर कीमत पर सजा दिलवाकर रहेंगी।
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी 33 वर्षीय रिंकू का शव सोमवार सुबह जट्टारी के निकट पेट्रोल पंप के पास पड़ा मिला था। उनके बड़े भाई राजकुमार टिंकू ने रिंकू की पत्नी पूनम और उसके प्रेमी पिसावा क्षेत्र के गांव शाहपुर रकराना निवासी संजय सिंह पुत्र महेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों में अवैध संबंध का आरोप लगाकर रिंकू की हत्या कर शव फेंकने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें