राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मंगलवार को रेलवे जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया से शातिर चोर को दबोचा। उसके पास से चोरी का बैग मिला। जीआरपी ने चोर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
जीआरपी के मुताबिक, विशेष उर्फ विष्णु उर्फ विश्वनाथ निवासी हसनपुर, थाना राजा का रामपुर, जिला एटा के तौर पर चोर की पहचान हुई है। रेलवे स्टेशन पर चोरी की वारदात करने के साथ ही ट्रेनों में भी वारदात को अंजाम देता है। इसके खिलाफ कई थानों में पूर्व में मुकदमा दर्ज हो चुका है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम एसआई सुरेंद्र सिंह, मो. असलम मौजूद रहे।