फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पतालों को आज हर हाल में उपलब्ध कराना है स्वास्थ्यकर्मियों का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के प्राइवेट अस्पतपलों को आज हर हाल में 1 बजे तक चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड कर देना है। अन्यथा पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने समस्त प्राइवेट चिकित्सालय, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब, डेंटल क्लीनिक, प्राइवेट क्लीनिक के संचालकों को निर्देशित किया है कि चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्वास्थ्यकर्मियों का ब्योरा 3 दिसंबर 2020 को दोपहर 1 बजे तक वेबसाइट पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। अन्यथा तत्काल प्रभाव से पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। किसी भी तरह की सहायता के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार एवं डिप्टी डीआईओ शरद गुप्ता से संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि जनपद के प्राइवेट अस्पताल एवं लैब आदि टीका के लिए स्टाफ का ब्योरा उपलब्ध कराने में कतरा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पंजीकृत 559 में से 317 अस्पतालों ने अभी तक ब्योरा उपलब्ध नहीं कराए हैं। वैक्सीन आने पर सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें