फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर वाली आतिशबाजी बर्दाश्त नहीं : बजरंगदल

Fri, 06 Nov 2020 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पटाखे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बजरंगदल नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर या नाम वाली आतिशबाजी की बिक्री पर रोक लगाए। नेताओं ने दुकानदारों से भी आग्रह किया है कि देवी-देवताओं की तस्वीर व नाम वाली आतिशबाजी बिक्री के लिए नहीं लाए।

विज्ञापन


बजरंगदल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म विरोधी व राष्ट्र विरोधियों ने संपूर्ण देश में हिंदू धर्म को अपमानित करने की एक मुहिम चला रखी है। इसलिए सभी दुकानदारों से आग्रह है कि देवी-देवताओं की तस्वीर व नाम वाली आतिशबाजी न बेचें। समाज के सभी वर्गों की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखना आवश्यक है।

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार की गाइड लाइन जारी करें कि आतिशबाजी बाजार में हिंदू देवी-देवताओं के चित्रों पर बनी आतिशबाजी न बेची जाए। प्रशासन बाजार लगने से पूर्व ही इस विषय पर एक गाइड लाइन जारी करे। प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचने दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें