़। वरिष्ठ भाजपा नेत्री व पूर्व मेयर शकुंतला भारती और उनके पति ज्ञान कुमार गौड़ सहित नौ लोगों पर देहली गेट थाने में मारपीट, रंगदारी मांगने आदि का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है।
वादी मुकदमा बंटी निवासी गूलर रोड के अनुसार वाकया 27 अप्रैल का है। को वह अपने घर पर था, तभी शकुंतला भारती व उनके पति ज्ञान कुमार गौड सहित यादराम व उसके बेटे विशाल, शेखर, मन्नू, किशोरी लाल व उनके बेटे विक्की और राहुल घर पर आ धमके। पूर्व मेयर व उनके पति के इशारे पर बाकी लोगों ने मारपीट करते हुए आंखों में लाल मिर्च डाल दी। बीचबचाव में आए छोटे भाई टिंकू को भी पीटा गया।
आरोप है कि इस घटना के पीछे पूर्व मेयर द्वारा गुंडा टैक्स की वसूली का मामला है। इस मामले में थाना पुलिस द्वारा कार्रर्वाई न किए जाने के चलते इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। वहां से पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ। देहली गेट इंस्पेक्टर आशीष कुमार के मुताबिक सभी मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मगर मसला किसी अन्य से झगड़े में सुलह कराने का है। इसे लेकर पूर्व मेयर का कहना है कि मुकदमा कराने वाले का घर और गली आज तक नहीं देखी। हां, उसका व दूसरे पक्ष का समझौता कराया था। जिसमें उन दोनों के बीच रुपये का लेनदेन भी हुआ था। मगर यह पक्ष समझौते से मुकर गया और अब कुछ लोगों के बहकावे में आकर हमारे खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में वह साक्ष्य सहित पुलिस व न्यायालय में जाएंगी।