फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजूरगढी में पशु व्यापारी को गोली मारी, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र के मंजूरगढ़ी में शनिवार रात एक पशु व्यापारी को तीन बाइकों पर सावर छह हमलावरों ने पेट में गोली मार दी। पशु व्यापारी की हालत नाजुक है। जेएन मेडिकल कालेज में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के पीछे रुपयों के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है।
विज्ञापन

पशु व्यापारी रहीश कुरैशी पुत्र सिद्दी खान निवासी निचियान मोहल्ला, अतरौली पास के ही गांव में रहने वाले अपने दोस्त बबलू के साथ कार से छेरत आया था। वहां से वह काम के सिलसिले में जमालपुर, क्वार्सी आ गया। यहां से लौटते वक्त रात करीब 9 बजे मंजूरगढ़ी गेट के पास तीन बाइकों पर सवार छह लोगों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया। रहीश को तमंचे के बल पर नीचे उतार लिया। वहीं, बबलू को धमकी देकर भगा दिया।
इसी बीच रहीश ने बदमाशों का विरोध किया तो उसको पीटने लगे और एक खाली प्लाट में ले जाकर पेट में गोली मारकर भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। घायल को जेएन मेडिकल कालेज भेजा। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के मुताबिक घटना के पीछे लेनदेने का विवाद सामने आ रहा है। हालांकि इसकी अभी पूर्ण पुष्टि नहीं हुई है। हमलावरों की तलाश जारी है। जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें