फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारीगर के घर में पटाखे की चिंगारी से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सराय रहमान के एक फर्नीचर कारीगर के घर में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। इस आग में घर में रखा काफी सामान जल गया और आग बुझाने के प्रयास में खुद कारीगर व पड़ोसी झुलस गए। हालांकि खबर पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सराय रहमान निवासी फर्नीचर कारीगर यूसुफ के घर में बृहस्पतिवार शाम बच्चे खेलते समय पटाखे चला रहे थे। इसी दौरान चिंगारी से घर में आग लग गई। कुछ देर बाद घर से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की लपटें देख आसपास के लोग हरकत में आ गए और आग बुझाने के प्रयास किए। खबर पर 20 मिनट में दमकल भी पहुंच गई। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में यूसुफ सहित दो लोग झुलस गए। बन्नादेवी पुलिस के अनुसार फर्नीचर व घरेलू सामान का नुकसान इस आग में हुआ है।


पटाखे नहीं चलाएंगे पर्यावरण बचाएंगे
पटाखे वायु प्रदूषण तो बढ़ाते ही हैं, हर साल इनके कारण होने वाली दुर्घटनाओं से जान माल को भारी नुकसान भी होता है। महामारी के इस दौर में वायुप्रदूषण बढ़ा तो खतरा कई गुना बढ़ जाएगा।  इस खतरे को देखते हुए अमर उजाला ने एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध छेड़ दिया है। इस युद्ध को जीतने के लिए हम सब को एक शपथ लेनी होगी - पटाखे नहीं चलाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे।
विज्ञापन



बच्चे हमारे इस अभियान के ब्रांड एंबेस्डर हो सकते हैं। बच्चों से अपील है कि एक पोस्टर पर यही शपथ लिखकर पोस्टर के साथ अपना फोटो खिंचवाकर निम्नलिखित मेल आईडी पर भेजें। मेल के साथ अपना नाम उम्र और शहर -कस्बे का नाम जरूर लिखें। चुनिंदा फोटो अमर उजाला में प्रकाशित किए जाएंगे। मेल आई डी-ali-cityreporter @ali.amarujala.com 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें