फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैटू ने 11 महीने बाद पकड़वाया ट्रांसपोर्टर के घर चोर करने वाला

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में क्वार्सी थाना पुलिस द्वारा पकड़ा गए शातिर चोर - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
क्वार्सी इलाके की ज्ञान सरोवर कॉलोनी में पिछले साल अप्रैल में ट्रांसपोर्टर के घर लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक टैटू के सहारे पुलिस ने उस चोर को दबोच लिया, जिसने चोरी को अंजाम दिया था। साथ में माल खरीदने वाला एटा का सर्राफ भी पकड़ा गया है। इस चोर ने विष्णुपुरी की एक अन्य चोरी भी स्वीकारी है। माल भी बरामद कराया है। पुलिस ने दोनों को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिषेक ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस टीमें पुराने अनवर्क आउट मुकदमों की नए सिरे से समीक्षा करते हुए खुलासे में जुटी हुई हैं। इसी प्रयास में फोटो, सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर इंस्पेक्टर क्वार्सी विनोद कुमार, एसएसआई राजीव कुमार की टीम ने 4 मार्च की रात छर्रा अड्डा पुल के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों को दबोचा था। उनके पास से बैग में तमंचा, कारतूस, ज्वेलरी, नकदी आदि बरामद हुई थी।
पूछताछ में एक ने अपना नाम राजीव व दूसरे ने विनोद बताया। तलाशी के दौरान राजीव के बाजू पर एक टैटू बना मिला। जब पुलिस ने इस टैटू का मिलान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अप्रैल 2019 में ज्ञान सरोवर में ट्रांसपोर्टर सरदार रॉबिन डंग के घर चोरी में कैद चोर के टैटू और बैग से किया तो शक पुख्ता हो गया। सख्ती से पूछताछ पर राजीव ने ट्रांसपोर्टर के घर चोरी के साथ-साथ 22/23 दिसंबर 2019 की रात विष्णुपुरी में डॉ. विशेष के यहां चोरी भी स्वीकारी। आरोपी ने बताया कि चोरी का माल एटा में सर्राफ का काम करने वाले विनोद को बेचा था। उसमें से कुछ माल अभी गल नहीं पाया था, जिसे विनोद वापस करने आया था। यहां आने पर तय हुआ था कि इस माल को विनोद के परिचित सर्राफ को आगरा में जाकर बेच देंगे। दोनों आगरा जा रहे थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों से दस लाख रुपये कीमत का माल बरामद हुआ है। इस मौके पर सीओ तृतीय अनिल समानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

लूट में जेल से छूटने पर यहां ससुराल में आकर बसा
राजीव ने बताया कि करीब 8-9 साल पहले वह एटा में लूट में जेल गया था। छूटने पर पुलिस ने उसे नशीले पदार्थ में जेल भेजा था। उसके बाद परिवार को लेकर अलीगढ़ ससुराल में आकर किराये पर रहने लगा था। कभी टैक्सी चलाने की आड़ में तो कभी आटो चालक बनकर चोरी करता रहा। करीब 10 -11 महीने पहले तक अपनी स्विफ्ट डिजायर कार सरदार रॉबिन डंग के ट्रांसपोर्ट के बाहर बस स्टैंड पर खड़ी करता था, तभी रॉबिन के घर चोरी का प्लान बनाया। कई दिन रॉबिन डंग के पीछे-पीछे उनके घर तक गया और भौगोलिक स्थिति समझी। फिर घटना वाली रात छत के रास्ते से जाकर चोरी को अंजाम दिया और दो-ढाई महीने पहले विष्णुपुरी में चोरी को अंजाम दिया।
बेटे के इलाज के लिए थी रुपयों की जरूरत
राजीव के अनुसार उसका एक बेटा पैरालाइज है, जिसके इलाज के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। इसीलिए वह विनोद से रुपये मांग रहा था। जब विनोद माल नहीं बेच पा रहा था, तभी आगरा जाने की तैयारी की थी। विनोद को यहां बुलाकर वह साथ जा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्त:.
- राजीव कुमार पुत्र बरोही लाल ग्राम भगीपुर शिकोहाबाद रोड कोतवाली नगर एटा, हाल पता उमाकान्त का मकान सरोज नगर क्वार्सी
- विनोद कुमार शर्मा पुत्र कन्हैया लाल शर्मा नवीन नगर जीआईसी के पास थाना कोतवाली नगर एटा
---
-बरामद माल:-
- सोने की चैन 2, नेकलेस सोने का 1, पेन्डिल सोने के 2, हाथ के कडे़ सोने के 2, हार सोने के 2, ब्रेसलेट सोने की 1, पायजेब चांदी की 2, चांदी के सिक्के 5, एक लाख रुपये नकद, तमंचा, कारतूस, बाइक आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें