फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके की धमकी देने वाले ने 22 फरवरी को 24 बार किया था 112 पर कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के हेल्पलाइन नंबर 182 पर मंगलवार को ट्रेन और पटरियों को बम से उड़ाने की धमकी भरा फोन जिस मोबाइल नंबर से किया गया था, उससे 22 फरवरी को 112 नंबर पर भी 24 बार फोन किया गया था।
विज्ञापन

जीआरपी अलीगढ़ व आगरा अनुभाग की सर्विलांस की टीम की छानबीन में यह बात सामने आई है। इसके साथ ही फोन करने के आरोप में पकड़े गए हाकिम की पत्नी के फोन से मंगलवार शाम को 112 नंबर पर भी फोन किया गया था। इन सब बातों के सामने आने के बाद जांच टीमें चकरघिन्नी बन गई हैं। जांच टीम आरोपी हाकिम को नशेबाजी में कॉल करने वाला सिरफिरा मान रही है। हालांकि उसकी जांच अभी जारी है। 22 फरवरी को उसने 112 नंबर पर 24 बार फोन क्यों किया था, उसकी क्या मदद हुई आदि सवालों के जवाब जानने के लिए जीआरपी ने लखनऊ हेडक्वार्टर से संपर्क साधा है। जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक आरोपी से पूछताछ जारी है। जिस मोबाइल फोन से कॉल किया गया था। वह अभी नहीं मिला है। मंगलवार रात को टीम ने दुबे पड़ाव इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन उसके साथ लूट या चोरी होने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
मंगलवार शाम हेल्पलाइन नंबर 182 पर ट्रेन में बम होने और पटरी व ट्रेन को उड़ाने की धमकी पर कंट्रोल रूम से देशभर के स्टेशन को अलर्ट किया गया था। वहीं, कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि जिस मोबाइल नंबर से कॉल की गई थी, वह अलीगढ़ के दुबे पड़ाव इलाके में संचालित है। इस पर स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने छानबीन शुरू कर दी। मोबाइल की डिटेल के आधार पर पता लगा कि सिम हाकिम सिंह निवासी दुबे पड़ाव के नाम पर संचालित है। इसके बाद हाकिम सिंह को एक शराब के ठेके से पकड़ा गया था। वह शराब के नशे में धुत मिला था।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि उसका फोन शाम करीब छह बजे ही चोरी हो गया था। हालांकि, वह नशे में धुत होने के कारण पूछताछ में सहयोग नहीं कर सका। जीआरपी इंस्पेक्टर के मुताबिक संदिग्ध आरोपी हाकिम सिंह मूलरूप से कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के तोतई कमालपुर का रहने वाला निकला है। उसके बारे में पता लगा है कि उसने अपनी दो पत्नियों को छोड़ दिया है और यहां (दुबे पड़ाव) पर तीसरी पत्नी के साथ रहता है। घर चलाने को शादियों में वेटर का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें