फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने खैर से दबोचा ई-टिकट बनाने वाला दलाल, 7 लाख का ब्योरा बरामद

विज्ञापन
आरपीएफ ने पकड़ा ई टिकट बनाने वाला दलाल जितेंद्र। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
खैर थाना क्षेत्र के गांव मालीपुर से आरपीएफ की क्राइम ब्रांच शाखा ने ई-टिकट को गोरखधंधा करने वाले एक दलाल को दबोचा है। आरोपी जनसेवा केंद्र की आड़ में इस खेल को अंजाम दे रहा था। तीन साल से इस काम को कर रहा था। उसके पास से सात लाख रुपये का ई-टिकट डाटा बरामद हुआ है। आरपीएफ ने आरोपी को सुसंगत धाराओं में पाबंद कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर के मुताबिक क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार कौशिक और एसआई रवि कुमार सिवाच के नेतृत्व में ई-टिकट बनाने वाले दलाल को दबोचा गया। उसकी पहचान जितेंद्र कुमार पुत्र रामजीलाल निवासी मालीपुरा, खैर के तौर पर हुई है। गांव में यह ओम साईं सेंटर कम्प्यूटर जन सेवा केंद्र की आड़ में ई-टिकट बनाने के खेल को अंजाम दे रहा था। वह तीन साल से काम कर रहा था। उसके पास सात लाख रुपये का ई-टिकट डाटा बरामद हुआ है। साथ ही एक मोनिटर, एक सीपीयू, एक प्रिंटर, एक कीबोर्ड सहित अन्य विद्युत यंत्र बरामद हुए हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में ओमवीर सिंह, नरेश कुमार, विनोद कुमार, अजय कुमार, नरेद्र पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें