आशीष श्रीवास्तव
जिले के टॉप 10 राशन माफिया प्रशासन के राडार पर हैं। प्रशासन ने पूर्ति विभाग द्वारा जारी इन माफिया की सूची पर अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। पुलिस से पूछा गया है कि माफिया के खिलाफ पूर्व में दर्ज केस की क्या प्रगति है। चार्जशीट दाखिल हुई है अथवा नहीं, यदि दाखिल हुई है तो कौन कौन सी धाराएं लगाई गई हैं। केस न्यायालय तक पहुंचा अथवा नहीं, पहुंचा है तो वहां उक्त मामले की क्या स्थिति है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर इन सभी माफिया के खिलाफ गुंडा एक्ट अथवा गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट देने के लिए पुलिस को एक सप्ताह का समय दिया गया है।
यह हैं जिले के टॉप 10 राशन माफिया
-सुबोध बंसल पुत्र महेश बंसल-विकास लोक कालोनी गांधीपार्क
-सचिन अग्रवाल पुत्र महेश बंसल-विकास लोक कालोनी गांधीपार्क
-गजेंद्र पाल पुत्र इंद्रपाल सिंह-केशव बिहार धनीपुर
-सुमीत कुमार पुत्र गजेंद्र पाल-केशव बिहार धनीपुर
-राजेश कुमार पुत्र नर सिंह पाल-कमालपुर गांधीपार्क
-शिव कुमार पुत्र नरसिंह पाल-कमालपुर गांधीपार्क
-हरिओम गुप्ता पुत्र राजकुमार-श्यामनगर अलीगढ़
-पंकज वार्ष्णेय पुत्र विधिश चंद्र-किशन बिहार कालोनी मित्र नगर धर्मकांटे के पीछे बन्ना देवी
-बशी उर्फ हरवंश पुत्र भीष्म सिंह-ग्राम तेहरा सहाराकलां
-बबलू सिंह पुत्र भगवान सिंह-मोहकमपुर इगलास
दो गैस माफिया भी होंगे सूची में शामिल
घरेलू एवं व्यवसायिक सिलिंडरों की कालाबाजारी एवं अवैध गैस रिफलिंग में लिप्त दो गैस माफिया भी राशन माफिया की सूची में शामिल होंगे। डीएसओ चमन शर्मा ने बताया कि इनमें से एक हरदुआगंज क्षेत्र का गैस की कालाबाजारी में पकड़ा गया दिनेशचंद्र एवं एक अन्य शामिल हैं।