फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत पर हंगामा, लगाया जाम

विज्ञापन
महिला की मौत के बाद हंगामा करते परिजनों को समझाते विधायक रविन्द्रपाल सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दिल्ली के सफरदरगंज अस्पताल में हुई प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने वृहस्पतिवार शाम धनीपुर क्षेत्र में स्थित एक नर्सिंग होम के सामने शव रखकर जमकर हंगामा किया और जीटी रोड पर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि अस्पताल के चिकित्सकों ने लापरवाही से प्रसूता को गलत खून चढ़ा दिया था। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। बाद में मौके पर पहुंचे विधायक रवींद्र पाल सिंह द्वारा सीएमओ से बात करने और कागजात के आधार पर नर्सिंग होम के चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

नगला बरी हरदुआगंज निवासी 26 वर्षीय नेहा पत्नी यतेंद्र का पति जनपद से बाहर प्राइवेट नौकरी करता है। उसके पहले से ही दो बच्चे पांच वर्षीय बेटी व तीन वर्षीय बेटा है। आरोप है कि गर्भवती होने पर उसे 22 नवंबर को धनीपुर स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। यहां उसने बेटे को जन्म दिया। प्रसव के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान उसे नर्सिंग होम में खून भी चढ़ाया गया। इसके बाद भी हालत न सुधरी तो 26 नवंबर को उसे मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया। यहां से भी उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान 30 नवंबर को उसकी मौत हो गई। मृतका के पति यतेंद्र का आरोप है कि सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत गलत खून चढ़ने व उसके बाद हुए सैप्टिक की वजह से हुई है।
इसकी जानकारी मिलते ही वह पोस्टमार्टम होने तक शव लेकर वहीं रुके रहे। इस बीच वह अलीगढ़ आकर गांधीपार्क थाने में धनीपुर स्थित अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ तहरीर जरूर दे गए। चार दिन की लंबी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम व अन्य जांच पूरी होने व रिपोर्ट मिलने के बाद वह बृहस्पतिवार शाम को शव लेकर अलीगढ़ आ गए और अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ वहां से भाग गया। इस सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर जब लोग नहीं माने तो विधायक भी वहां पहुंच गए। बाद में विधायक स्तर से मिले आश्वासन पर ही लोग माने और शव ले गए। इंस्पेक्टर गांधीपार्क शंभूनाथ ने बताया कि मामले की रिपोर्ट जांच के लिए सीएमओ को भेज दी गई है। उनकी जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सीएमओ से महानगर में बगैर योग्य चिकित्सक व संसाधनों के चल रहे अस्पतालों की जांच के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि नगला बरी हरदुआगंज की प्रसूता की मौत की जांच मेडिकल पैनल से कराकर कार्रवाई करने के लिए सीएमओ से अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

रवींद्र पाल सिंह, विधायक छर्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें