फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में भी पार्किंग की समस्या सुलगा सकती है दिल्ली जैसी चिंगारी

विज्ञापन
दीवानी कचहरी के बाहर अव्यवस्थित पार्किग जो कभी भी नई समस्या उत्पन्न कर सकती है। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दिल्ली में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच हुए टकराव के मूल में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद है। स्थानीय अधिवक्ताओं की मानें तो यहां पर भी पार्किंग की बेहद समस्या है। दीवानी कचहरी के बाहर वाहन खड़े कर देने की व्यवस्था तो कर दी है, लेकिन वाहनों की सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

इसके अलावा पार्किंग व्यवस्थित नहीं है। सुबह वाहन खड़ा कर देने के बाद दोपहर में कहीं जाना हो तो वाहन निकाल नहीं पाते हैं और आटो से जाना होता है। इस तरह यहां की समस्या भविष्य में बड़े विवाद की वजह बन सकती है। पहले अधिवक्ताओं के वाहन दीवानी परिसर में जाते थे, लेकिन इससे वहां पैदल चलने की जगह भी नहीं रहती थी। बाद में सुरक्षा कारणों से यहां पर वाहनों को अंदर लाना प्रतिबंधित कर दिया गया। परिसर के बाहर वाहन खड़े होने लगे, लेकिन इससे नई समस्या पैदा हो गई।
- यहां पर पार्किंग को लेकर झगड़े रोजाना की बात है। यहां पर सीसीटीवी की निगरानी में वाहन रहने चाहिए। साथ ही स्टाफ तैनात हो जो वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करवा सके। मल्टी लेवल पार्किंग समस्या का बड़ा समाधान कर सकती है।
विज्ञापन

- दिनेश शर्मा, एडवोकेट
- देखने में आता है बड़ी घटनाएं बेहद मामूली बातों से शुरू होती हैं। यह समय की मांग है कि दूसरी जगह हुई घटनाओं से सबक लिया जाए और ऐसी स्थितियां यहां पर नहीं बनने दी जाएं।
विज्ञापन

- कुलदीप आदित्य गुप्ता, एडवोकेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें