फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: चेक बाउंस में अभिनेता राहुल राय पर एनबीडब्ल्यू की तैयारी

Sat, 17 Oct 2020 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कंपनी में निवेश कराने के नाम पर चेक बाउंस के मुकदमे में आरोपी बॉलीवुड अभिनेता राहुल राय के जमानती वारंट जारी होने के बावजूद हाजिर न होने पर अब न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी कराने की तैयारी चल रही है। बता दें कि अभिनेता राहुल राय पर यहां वर्ष 2017 से मुकदमा लंबित चल रहा है। लगातार समन के बाद भी वे अदालत में हाजिर नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


अधिवक्ता रामअवतार सिंह के अनुसार, बन्नादेवी क्षेत्र के राकेश चौधरी ने अभिनेता राहुल राय की कंपनी ग्रेट इंडिया इंटरटेनमेंट में निवेश का दोगुना मिलने के ऑफर के तहत फरवरी 2014 में एक लाख 35 हजार 600 रुपये का निवेश किया था। इसके अलावा 14 हजार 800 रुपये एक अन्य निवेश किया। बाद में निर्धारित समय पर तगादा करने पर 28 अप्रैल 2017 को इंडियन ओवरसीज बैंक का एक लाख रुपये का चेक दिया गया।

यह चेक खैर की ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शाखा में दो मई 2017 को बाउंस हो गया है। इस पर जून 2017 में न्यायालय में शिकायत दर्ज की गई।
जिसके तहत अदालत ने कई मर्तबा आरोपी राहुल राय को समन जारी किए हैं। मगर उनकी ओर से कोई नहीं आया। इस पर अब अधिवक्ता की ओर से गैर जमानती वारंट जारी कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें