फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चुनाव की मांग पर 17वें दिन छात्राओं ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के डाक पॉइंट्स पर छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकरdharne पर बैठी छात्
विज्ञापन
चुनाव की मांग पर 17वें दिन छात्राओं ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन

यासिर बोले—चुनाव लेकर रहेंगे, जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक पैदल मार्च करूंगा
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को 17वें दिन भी जारी रहा। डक प्वॉइंट पर चल रहे धरने में अब छात्राओं ने भी मोर्चा संभाल लिया। छात्राओं ने प्रदर्शन में शामिल होकर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।
एमए उर्दू के छात्र यासिर फहद 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने और चुनाव अधिकारी नियुक्त करने की है। एएमयू में 2018-19 के बाद से छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए यासिर फहद ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव कराकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा, “चुनाव लेकर रहेंगे, भले ही इसके लिए मुझे दिल्ली तक पैदल मार्च करना पड़े।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें