फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का छात्र हॉस्टल से लापता, दिल्ली के आनंद विहार में मिली अंतिम लोकेशन

Wed, 24 Feb 2021 08:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
लापता छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय का बीए अंतिम वर्ष के बिहार निवासी छात्र मंगलवार दोपहर से लापता है। देर रात छात्र नेताओं द्वारा ट्विट किए जाने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं बुधवार सुबह प्रॉक्टर कार्यालय के जरिये गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मूल रूप से अररिया बिहार के रहने वाले अशरफ अली यहां एसएस साउथ हॉल में रहकर बीए अंतिम वर्ष स्पेनिश में अध्ययनरत हैं। साथी छात्रों के अनुसार इन दिनों ऑनलाइन कक्षाएं चलने के कारण अशरफ ज्यादातर अपने रूम में रहता है। मंगलवार दोपहर 2 बजे से वह हॉस्टल से गायब है और मोबाइल बंद है। 

जब खबर छात्र नेताओं तक पहुंची तो शमशाद मार्केट इलाके के सीसीटीवी देखने पर ढाई बजे के आसपास आफताब हॉल के आसपास उसे देखा गया है। इसके बाद से उसका सुराग नहीं है। छात्र नेता फरहान जुबैरी ने छात्र अशरफ के गायब होने को लेकर एक ट्विट भी अलीगढ़ पुलिस व डीएम अलीगढ़ को किया। 
विज्ञापन


इधर, साथी छात्रों ने सुबह प्रॉक्टर कार्यालय में गुमशुदगी सूचना दे दी है। साथ में यह जानकारी दी कि उसे दोपहर में आफताब हॉल के पास देखा गया है। इसके बाद से फोन बंद है और उसका कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार से छात्र लापता है। सुबह पुलिस को दी गई सूचना के बाद पता चला है कि मंगलवार रात करीब 3:00 बजे उसका मोबाइल 50 सेकंड के लिए ऑन हुआ है। उस समय उसकी लोकेशन दिल्ली में आनंद विहार मिली है। इसके बाद से उसकी कोई लोकेशन नहीं मिल रही है। 

हमने उसके परिजनों से संपर्क किया है। साथ-साथ उसके परिचितों, मित्रों, रिश्तेदारों सभी से संपर्क किया है। उसकी तलाश करने का प्रयास लगातार जारी है। इस संबंध में एसपी सिटी से भी आज मुलाकात की गई थी। 
-प्रोफेसर वसीम अली, प्रॉक्टर, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें