फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: स्पोर्ट्स कोटे से दाखिले के लिए ट्रायल 12 अगस्त से, स्कूलों में पढ़ाई 8 अगस्त से

Wed, 06 Aug 2025 01:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू में स्नातक और परास्नातक कोर्स में स्पोर्ट्स कोटे से दाखिले के लिए एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, हाईकिंग एंड माउंटेनरिंग, हॉकी, राइडिंग, रोलर स्केटिंग, स्वीमिंग, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, बॉडी बिल्डिंग के लिए ट्रायल होगा।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्नातक-परास्नातक में स्पोर्ट्स कोटा में दाखिले के लिए विभिन्न खेलों में ट्रायल 12 अगस्त को हैं। एएमयू के स्कूलों में पढ़ाई 8 अगस्त से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


एएमयू में स्नातक और परास्नातक कोर्स में स्पोर्ट्स कोटे से दाखिले के लिए ट्रायल 12 अगस्त को होंगे। खिलाड़ियों को यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी में 12 अगस्त को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक रिपोर्टिंग करने का समय निर्धारित किया गया है। सुबह 7:30 बजे से फिटनेस ट्रायल होगा। इसके बाद स्किल ट्रायल होगा। यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी ने बताया कि एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, हाईकिंग एंड माउंटेनरिंग, हॉकी, राइडिंग, रोलर स्केटिंग, स्वीमिंग, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, बॉडी बिल्डिंग के लिए ट्रायल होगा।

एएमयू के स्कूलों में पढ़ाई 8 अगस्त से
एएमयू के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1, 6 और 9 में नवप्रवेशित छात्रों की कक्षाएं आठ अगस्त से शुरू होंगी। स्कूल शिक्षा निदेशक ने कहा कि कक्षाएं प्रातः 7ः30 बजे से शुरू होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें