फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू बवालः 10 को मानवाधिकार आयोग में पुलिस का पक्ष रखेंगे एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में 15 दिसंबर की रात प्रदर्शन के दौरान पर पुलिस कार्रवाई की जांच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग कर रहा है। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आयोग को एक महीने में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। अब आयोग में 10 जनवरी को अलीगढ़ पुलिस का पक्ष एसएसपी/डीआईजी आकाश कुलहरि रखेंगे।
विज्ञापन

एएमयू की घटना पर पूर्व छात्र मोहम्मद अमन खान ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने याचीकर्ता से अपनी याचिका हाईकोर्ट में दाखिल करने को कहा था। इसके बाद पूर्व छात्र मोहम्मद अमन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। याचिका में कहा गया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस व आरएएफ के जवानों ने बर्बर बर्ताव किया।
याचिका में गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने, उन पर मुकदमा उठाने, घायल छात्रों का इलाज कराने, मुआवजा दिए जाने, दोषी पुलिसकर्मियों को दंडित करने सहित तमाम मांगे की गई हैं। कोर्ट ने कहा आयोग पूरे घटनाक्रम की जांच करे। याचिका की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी। वहीं, इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में एसएसपी आकाश कुलहरि 9 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे, जो 10 जनवरी को पुलिस का पक्ष रखेंगे। इसके लिए बुधवार को दिन भर साक्ष्यों को एकत्रित करने का काम पुलिस प्रशासनिक टीम के स्तर से किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें