फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एएमयू के ठेकों में रंगबाजी से दखल

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस कारोबार में रंगबाजी के बाद अब एएमयू के निर्माण संबंधी ठेकों में भी इसी तरह के विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। बिल्डिंग विभाग में आए दिन कुछ लोग जाकर स्टाफ को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। इसे लेकर बृहस्पतिवार को एएमयू प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से दो छात्र नेताओं सहित कुछ लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एएमयू प्रॉक्टर कार्यालय के सुरक्षा सहायक इंचार्ज शम्स तबरेज खां की ओर से सिविल लाइंस में डराने-धमकाने व सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने संबंधी धाराओं में यह मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें मसूद मैराज निवासी अहमद नगर दोदपुर, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष मो.नदीम अंसारी निवासी नगला मल्लाह, पार्षद व पूर्व कैबिनेट सदस्य सद्दाम हुसैन निवासी जमालपुर व कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। तहरीर के अनुसार बिल्डिंग विभाग स्टाफ ने बताया कि आए दिन वहां कुछ लोग पहुंचकर स्टाफ को धमका रहे हैं। 8 जनवरी को भी लोग हाथों में तलवार व हथियार लेकर आए थे। इसी तरह 16 जनवरी को ये नामजद लोग इंजीनियरिंग कक्ष में आए और धमकाते हुए सरकारी कार्य में बाधा पैदा करके गए। इसके चलते वहां का स्टाफ काम नहीं कर पा रहा है।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रविंद्र दुबे के अनुसार नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य बतौर सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। एएमयू प्रॉक्टर प्रो.वसीम अली ने बताया कि मामले में पुलिस को तहरीर भेजकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। एएमयू स्तर से भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें