फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी के खिलाफ एनएसए की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने टप्पल थाने में दर्ज एक युवती की अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर डालने के आरोपी के खिलाफ एनएसए की संस्तुति की है। शासन से इस संस्तुति पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। आरोपी पर पूर्व के भी एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपी प्रशांत निवासी दमुआका, पिसावा सहित दो अन्य नामजदों के खिलाफ बीते वर्ष टप्पल थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ था।
मुकदमे में इन पर एक नाबालिग का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने का आरोप है। साथ ही पीड़ित परिवार को वीडियो डिलीट करने की एवज में ब्लैकमेल करते हुए पैसे मांगने का आरोप है। आरोपी प्रशांत फिलहाल जेल में बंद है। वह अपनी जमानत के प्रयास कर रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में इसमें मथुरा जिले के राया थाने में तीन, टप्पल में पांच, खैर में एक व पिसावा में तीन मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में जिला पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम की ओर से एनएसए की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें