फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू आ रहे पूर्व आईपीएस अधिकारी को वापस भेजा

विज्ञापन
महाराष्ट्र के आइपीएस अधिकारी अर्ब्दुरहमान - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीते 52 दिनों से एएमयू के बाब ए सैयद पर धरना प्रदर्शन जारी है। रविवार को छात्रों के समर्थन में आ रहे महाराष्ट्र कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी अब्दुल रहमान को पुलिस ने खैर में ही रोक लिया और लोधा थाने में घंटे भर समझाने के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि अब्दुल रहमान वीआरएस ले चुके हैं। वह एएमयू छात्रों के बुलावे पर धरने को संबोधित करने आ रहे थे। अब्दुल रहमान नोएडा से खैर के रास्ते से अलीगढ़ आ रहे थे। उनको कस्बा खैर के सुभाष चौक पर अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय रंजीत सिंह और सीओ तृतीय अनिल समानिया ने रोक लिया। वहां से उनको लोधा थाने लाया गया। अब्दुल रहमान को तीन बजे एएमयू में धरने को संबोधित करना था। दोपहर डेढ़ बजे छात्रों को पुलिस की इस कार्रवाई की खबर लग गई। बहरहाल, प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको समझा कर धरनास्थल पहुंचने से रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें