दानिस की हालत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स रेफर करते डॉक्टर ।
- फोटो : CITY OFFICE
कुछ छात्रों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल एएमयू के बीए प्रथम वर्ष का छात्र मौ. दानिश को जेएन मेडिकल कॉलेज से नई दिल्ली स्थित एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। उसके आंख में आंसुओं की नली डैमेज होने की आशंका है।
क्वार्सी थाना क्षेत्र के धौर्रा माफी निवासी मौ. दानिश पुत्र इबभने हसन एएमयू में बीए प्रथम वर्ष (भूगोल) छात्र है। मंगलवार को कुछ छात्रों ने आर्ट फैकल्टी के पास उसकी कट्टे के वट, बेल्ट, हॉकी स्टिक एवं लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई की थी। मौ. दानिश के आंख एवं सिर में ज्यादा चोट लगे हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा था।
दानिश के भाई रेहान ने बताया कि डॉक्टरों ने दानिश को नई दिल्ली स्थित एम्स में रेफर कर दिया है। वह उसे लेकर एम्स पहुंचने वाले हैं। उसकी हालत अच्छी नहीं है। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. अफिफुल्लाह खान ने बताया कि प्रॉक्टोरियल टीम मामले की जांच कर रही है। दानिश के अतिरिक्त दूसरी तरफ से भी शिकायत आई है, जिसे थाने में फारवर्ड किया जाएगा। दानिश के तरफ से दो नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
--