फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर कब्जा करने को लेकर बेटे ने मां-बहन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान पर कब्जा जमाने को बेटे ने मां-बहन को पीटा
विज्ञापन

अलीगढ़। देहली गेट थाना क्षेत्र के शाहजमाल मोहल्ले की एक बुजुर्ग और उसकी बेटी को परिवार के ही बड़े बेटे ने मकान पर कब्जा जमाने के लिए पीट दिया। इतना ही नहीं उनका सामान तक घर के बाहर फेंक दिया। महिला ने बुधवार को इस प्रकरण की एसपी क्राइम से शिकायत कर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित मां गुड्डो बेगम ने बताया कि बड़े बेटे मो. मारुफ का निकाह हो चुका है। जबकि उसका छोटा भाई और बहन अभी कुंवारी हैं। मो. मारुफ मकान पर कब्जा जमाना चाहता है। कई बार परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर चुका है। इस मामले में उसे पिछले दिनों रिश्तेदारों ने समझाया भी था। मगर, वह मकान अपने नाम कराने की जिद पर अड़ा है। तीन दिन पहले बेटे ने घर आकर सारा सामान फेंक दिया। मां-बेटी की बेरहमी से पिटाई की। एसपी क्राइम ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें