फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का आपत्तिजनक फोटो लगाने वाला एएमयू छात्र निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाट्सएप स्टेटस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक फोटो लगाने वाले एमबीए छात्र जैद राशिद को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने निलंबित कर दिया है। पुलिस द्वारा छात्र को गिरफ्तार करने एवं उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद यह कार्रवाई हुई है। बाद में छात्र जमानत पर रिहा हो गया है।
विज्ञापन

एएमयू प्रवक्ता प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि छात्र के खिलाफ थाने में मामला दर्ज होने एवं गिरफ्तारी की जानकारी के बाद उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। छात्र एएमयू के किशनगंज सेंटर से एमबीए कर रहा है। इसी साल उसने एमबीए में दाखिला लिया है। उल्लेखनीय है कि एएमयू छात्र जैद ने अपने वाट्सएप स्टेटस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक फोटो लगाया था।
एएमयू के एक पूर्व छात्र राजेश्वर सिंह ने इसकी शिकायत एसएसपी, अलीगढ़ पुलिस के अतिरिक्त प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से ट्वीटर पर की थी। एएमयू प्रशासन द्वारा राजेश्वर सिंह के खिलाफ बुधवार को थाने में तहरीर दी गई है। उस पर विश्वविद्यालय को बदनाम कर छवि धूमिल करने के प्रयास का आरोप है। जिस पोस्टर को लेकर राजेश्वर सिंह ने शिकायत की है, वह लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम के वीडियो से लिया गया है। एएमयू में वह पोस्टर नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें