फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में तनावपूर्ण शांति, आरएएफ और पुलिस फोर्स तैनात

विज्ञापन
एएमयू सर्किल पर तैनात पीएसी के जवान। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एएमयू छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष हमजा सुफयान एवं सचिव हुजैफा आमिर के जेल जाने के बाद कैंपस में तनावपूर्ण शांति है। एएमयू सर्किल पर कथित पुलिस चौकी एवं कैंपस में पुलिस दखल बढ़ने की बात कहकर कुछ लोग छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ गोलबंद करने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी तरफ कैंपस में शांति एवं किसी तरह का प्रतिरोध नहीं होने पर अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

एएमयू वीसी प्रो. तारिक मंसूर की गाड़ी रोकने एवं प्रशासनिक भवन में तोड़फोड़ एवं उत्पात के बाद गुरुवार को एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, उपाध्यक्ष हमजा सुफयान, सचिव हुजैफा आमिर एवं मोइनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया था। सलमान एवं मोइनुद्दीन जमानत पर छोड़ दिए गए जबकि हमजा एवं हुजैफा को जेल भेज दिया गया।
इस घटना के बाद कैंपस में तनावपूर्ण शांति है। एहतियात के तौर पर गिरफ्तारी के बाद से ही सर्किल पर आरएएफ एवं पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की प्रॉक्टोरियल टीम भी पल-पल की घटनाओं पर नजर रखे हुए है। सभी हॉलों के प्रवोस्ट एवं वार्डन को एलर्ट कर दिया गया है। बाहरी युवकों पर खास नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

कही से विरोध के स्वर नहीं उठने से विश्वविद्यालय के अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के अधिकारी छात्रों को यह संदेश भी देने का प्रयास कर रहे हैं कि सिर से पानी ऊपर जाने के बाद छात्र नेताओं पर कार्रवाई हुई है। एएमयू प्रवक्ता प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि कैंपस में पूरी तरह शांति है। कक्षाएं सामान्य रूप से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें